Emergency Fund क्या है? क्यों ज़रूरी है और इसे बनाने के 5 आसान तरीके

 

Emergency Fund क्या है? क्यों ज़रूरी है और इसे बनाने के 5 आसान तरीके

क्या आपने कभी ऐसा देखा है कि अचानक कोई medical emergency आ गई हो,
या नौकरी चली गई हो, और पैसों की टेंशन बढ़ गई हो? 

अगर हाँ, तो आप अकेले नहीं हैं।
ऐसे वक्त के लिए जो चीज सबसे जरूरी होती है, वो है  आपातकालीन निधि

यह ब्लॉग आपको सरल भाषा में समझाएगा कि Emergency Fund क्या होता है, क्यों ज़रूरी है और इसे step-by-step कैसे बनाएं









Emergency Fund क्या होता है?

emergency Fund एक ऐसा सेविंग अकाउंट या फंड होता है जिसमें आप अचानक आने वाले खर्चों
जैसे accident, job loss, medical emergency या urgent travel के लिए पैसे रखते हैं।

 इसे आप अपने “financial safety net” की तरह समझ सकते हैं।

मतलब  अगर आपको जिंदगी अचानक झटका दे भी दे
तो आपके पास इतना पैसा हो कि आप कुछ महीनों तक आराम से संभल सके।



 Emergency Fund क्यों ज़रूरी है

आज के समय में कोई नहीं जानता कब क्या हो जाए —
और ऐसे समय में credit card या loan पर निर्भर रहना गलत होता है।

 इसके 5 बड़े फायदे:

1.  Peace of Mind देता है जैसे emergency में घबराहट नहीं होती
2. Debt से बचाता है और loan या credit card लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती
3. Financial Stability बढ़ाता है
4. Future goals पर असर नहीं पड़ता है
5. Confidence देता है अपने पैसे पर control करने का



 Emergency Fund कितना होना चाहिए?(लगभग)

सवाल आता है की  कितना पैसा Emergency Fund में होना चाहिए?
  Financial experts कहते हैं कि आपके 6 महीने के खर्च (Expenses) जितना fund होना चाहिए।

 उदाहरण:

अगर आपके हर महीने के खर्च ₹25,000 हैं,
तो Emergency Fund होना चाहिए:
₹25,000 × 6 = ₹1,50,000



Emergency Fund कहाँ रखें? (Best Places)

Emergency Fund को ऐसी जगह पर रखें जहां पर:

✅ आपका पैसा safe हो

✅ जल्दी निकाला जा सके आस -पास (Liquidity) हो

✅ और interest भी थोड़ा मिले




3 Best Options:

  1. High-Interest Savings Account – जैसे SBI, HDFC, Axis

  2. Liquid Mutual Funds – थोड़ा बेहतर return और तुरंत withdrawal

  3. Recurring Deposit (RD) – disciplined savings के लिए


Emergency Fund बनाने के 5 आसान तरीके

हम आपको Emergency Fund बनाने के 5 आसान तरीके बता रहा हु ये इस तरह ????



1. हर महीने आप थोड़ा बचाओ

आप अपनी salary या Business income का कम से कम 10% Emergency Fund में डालो।


 2. अलग अकाउंट बनाओ

आप Emergency Fund को normal खर्चों वाले account से अलग रखो।



3. Unnecessary फिजूल खर्च कम करो

Online shopping या बाहर खाने के खर्च कम करके वही पैसा बचाओ।




4. Bonus या extra income add करो

हमें जब भी bonus मिले,उसका कुछ हिस्सा Emergency Fund में डालो।




5.एक Goal set करो

जैसे आपको 3 महीनों में ₹30,000 जमा करने हैं” इसका एक goal set करो  इससे motivation भी बना रहता है।




Emergency Fund बनाते समय ये 3 गलती मत करना


1.  Fund को Investment के रूप में मत सोचो क्योकि ये जरूरत के वक्त के लिए है।

2. इसे mutual fund equity या shares में मत लगाओ ये जरूरत के वक्त के लिए है।

3. Emergency Fund को credit card से link मत करो क्योकि ये जरूरत के वक्त के लिए है।


Passive Income क्या है? बिना काम किए पैसे कमाने के 10 तरीके



 Example(उदाहरण):

चलो मान लेते है  आपकी job चली गई है और आपको अगले 3 महीने तक कोई income नहीं मिलेगी।
तो अगर आपके पास ₹1.5 लाख Emergency Fund में है,
तो आपको किसी से उधार या loan लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आप अपना rent, खाना और जरूरी खर्च आराम से निकाल सकते हैं।




 निष्कर्ष (Conclusion)

Emergency Fund कोई luxury नहीं है ये आवश्यकता है।
अगर आप हर महीने थोड़ा बचाते हैं,
तो किसी भी emergency में आपका stress zero और confidence 100% रहेगा।

याद रखो भाई 

Emergency Fund नहीं, तो financial life incomplete है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ATM से पैसा निकालते समय ये 7 गलतियाँ बिल्कुल न करें – बैंक Charges बचाने की पूरी गाइड

2026 में Bank SMS Charges क्यों बढ़ रहे हैं? ₹0 Balance Account वालों को कितना नुकसान होगा

2026 में UPI PIN और Biometric Payments कितने सुरक्षित हैं? Fraud से बचने की पूरी गाइड

2026 में Zero Balance Account के नए नियम – Charges, Limit और Safe Tips (पूरी जानकारी)

RBI Debit Card New Rules 2025 – ATM & Online Payment Security में बड़ा बदलाव | पूरी जानकारी हिंदी मैं

Small Investment से Big Returns कैसे पाएं? — 2025 की Smart Money Tips

UPI Lite के फायदे और नुकसान – 2025 की पूरी सच्चाई